नगड़ी: धुर्वा में जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
Nagri, Ranchi | May 13, 2026 धुर्वा में जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार दोपहर करीब एक बजे कुल 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। कुल 72 जोड़ों में 23 मुस्लिम महिलाएं सहित विभिन्न धर्मों के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ और नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की सामग्री और आशीर्वाद प्रदान किया गया।