बरेली: बरेली में 'गांजा कनेक्शन' का बड़ा खुलासा, 92 किलो नशा, कंटेनर-ई-रिक्शा के साथ 3 तस्कर दबोचे गए
बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में 92.224 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, ये तस्कर उड़ीसा के कटक से कंटेनर के जरिए गांजा लाकर बरेली और आसपास के जिलों में सप्लाई कर