चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल में IPSC फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, पहले दिन मेजबान टीम ने सोलन को हराकर हासिल की सफलता
अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-14 बालिका वर्ग) का उद्घाटन बुधवार को सैनिक स्कूल में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव थी. प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता संयोजक विकास चंद्रप्रकाश गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।