मऊगंज: प्रेम बना कत्ल की वजह: पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, मऊगंज डगडौआ मर्डर कांड से खुली अवैध संबंधों की परतें
Mauganj, Rewa | Jan 3, 2026 मऊगंज जिले के डगडौआ गांव के पास सड़क किनारे मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्या मामले में मृतक की पत्नी कंचन दहिया और बहुती गांव निवासी संजना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सतना निवासी एंबुलेंस चालक सुधीर दहिया उर्फ लाला के रूप में हुई, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है।