मऊगंज: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर युवा कांग्रेस का गुस्सा, मऊगंज में निकाली अर्थी और किया पुतला दहन
Mauganj, Rewa | Jan 2, 2026 मऊगंज जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज शुक्रवार शाम कॉलेज चौराहे पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली इसके बाद पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे और प्रदर्शन सफल रहा।