मऊगंज: पन्नी पंचायत सरपंच उपचुनाव में महेंद्र मिश्रा 322 मतों से निर्वाचित
Mauganj, Rewa | Jan 2, 2026 मऊगंज जिले के जनपद पंचायत मऊगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नी के सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 29 दिसंबर को हुए मतदान में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें महेंद्र मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 855 मत प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम आश्रय मिश्रा को 322 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।