कैराना: कैराना पुलिस ने झिंझाना के पीरखेड़ा निवासी वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद
कैराना कोतवाली पर गांव भूरा निवासी मुंशाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि गांव भूरा के जंगल से बाइक चोरी कर ली गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं।