भोरे: दरवाजे पर गाय खिला रही महिला को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में गाय खिला रही एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद घायल महिला को भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पीड़िता के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि सिसवनिया गांव निवासी मुंशी सहनी की पत्नी कुमारी देवी अपने दरवाजे पर सुबह-सुबह गाय खिला रही थी।