समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के टारा से बिरौली जाने वाली सड़क में सोमनाहा के मुसाईडीह चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को ठोकर मार दी।जिससे महिला की मौत हो गई।मृतका महिला की पहचान सोमनाहा पंचायत के वार्ड 12 कमती टोल के स्व.राम उदगार राय की करीब 81 वर्षीय पत्नी फूलवती देवी के रूप में हुई है।