बांधवगढ़: उमरिया शहर में पारा 41.6 डिग्री पर लोग बेहाल
11 जून गुरुवार समय 12 बजे सूर्य देव का रौद्र रूप जारी है उमरिया का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा चिलचिलाती धूप और आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया दोपहर होते ही शहर के मुख्य सड़कों पर सन्नाटा प्रसार रहा है रही सही कसर बिजली आपूर्ति की बदहाली से पूरी हो जाती है