नबीनगर: गम्हरिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
नबीनगर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप बीते देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़िया गांव निवासी गुल्लू यादव (पिता महेंद्र यादव) बाइक से नबीनगर रोड स्टेशन की ओर जा रहे थे।