माखननगर में निकली रामी जी की भव्य शोभायात्रा, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह हुए शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 2, 2026
माखननगर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया,जिसमे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए।इस दौरान पूरे नगर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने शोभायात्रा में भाग लेकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने श्री राम दरबार एवं बालाजी की विधिवत पूजा की।