पटना ग्रामीण: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना में शिक्षक रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत को बताया दुखद
शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में हुई संदिग्ध मौत को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और सरकार और पुलिस इस पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।