बाबई: तवा पुल के समीप आपसी विवाद को लेकर शख्स ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मदन पिता बदामी लाल ने 1बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी गणेश ने फरियादी से तवापुल के पास सड़क किनारे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।