अटरू: मोठपुर पुलिस ने ताश के पत्तों पर दाँव लगाते तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Atru, Baran | Mar 2, 2025 मोठपुर थाना पुलिस ने रविवार को ताश के पत्तो पर दाव लगाते तीन जनों को गिरफ्तार कर 1020 रुपए की राशि बरामद की है। थानाप्रभारी मांगीलाल सुमन ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मन्यागण गांव में स्थित पानी की टंकी के पास ताश के पत्तो पर दाव लगाते देवलाल माली निवासी मन्यागण , धनपाल माली निवासी मन्यागण एवं धर्म सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है।