अटरू: अटरू के उपखण्ड अधिकारी ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
Atru, Baran | Mar 1, 2025 अटरू में 01 मार्च को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्डान्द, आंगनबाडी केन्द्र अर्डान्द का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान, सभी अधिकारी व कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 4 तक की कक्षाएं जर्जर भवन में चलाई जा रही है। प्रभारी को कक्षा 1 से 4 तक की कक्षाओं को दूसरे कमरों में शिफ्ट किया।