शाहजहांपुर: किल्लत नहीं तो लाइन क्यों? गैस संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शादी-ब्याह में भी नहीं मिल रहे सिलेंडर: रजनीश गुप्ता
शाहजहांपुर।जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन कर डीएसओ चमन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, अगर गैस की किल्लत नहीं है तो एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें क्यों लगी हैं।