डुमरांव: नुआंव के वार्ड 3 में डेढ़ किलोमीटर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी, सड़क बनने से तस्वीर बदलेगी
Dumraon, Buxar | Jul 5, 2026 नुआंव गांव के वार्ड संख्या 3 में मुख्य सड़क से लेकर गली तक प्रस्तावित करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है, क्योंकि वर्षों से खराब सड़कों के कारण आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।