सिवनी: खैरी में स्टोन क्रेशर पर अवैध उत्खनन का खुलासा, ड्रोन में कैद तस्वीरें, कार्रवाई के बाद भी खनन जारी
Seoni, Seoni | May 2, 2026 सिवनी के छपारा ब्लॉक के खैरी गांव में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई में स्टोन क्रेशर पर अवैध उत्खनन का खुलासा हुआ है। जिला खनिज अधिकारी सोहन सलामे में शनिवार को बताया कि जांच में स्टोन क्रेशर संचालक राजकिशोर सिंह द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर करीब 190 घन मीटर मुरम खनन और 280 घन मीटर गिट्टी का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया।