सुवासरा: जगदी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों को लेकर जा रही जीप, 11 बच्चे मामूली रूप से हुए घायल
सुवासरा में निजी स्कूल की गामा जीप में स्कूली बच्चों को ले जाते समय दोपहर के 12 के करीब जीप जगदी के पास रास्ते में असंतुलित होकर पलटी खा गई। जीप के अंदर 11 के करीब बच्चे बैठे हुए थे। यह तो घणीमत रही की बच्चों मामूली चोट लगी सभी को सुवासरा के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उपचार कर बच्चों को घर पहुंचाया। यह घटना जगदी व बर्डीया के बीच की बताई जा रही।