जैतपुर: जैतपुर में महुआ बीनते समय आग में घिरने से एक वृद्धा की मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र के नंदटोला गांव में महुआ बीनते समय आग लगने से 60 वर्षीय राजमतिया बाई गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया, लेकिन एम्बुलेंस दो घंटे तक नहीं पहुंची। परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच सोमावर सुबह 9 बजे से शुरू की है।