गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस का एक्शन जारी, दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित 19 वर्षीय आरोपी करन कुमार को किया गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कासिमाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था,जिसे मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन कुमार (19 वर्ष),पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी ज्वाला नगर,थाना सिरसागंज...