मानिकपुर: बाल्मीकनगर पूर्वी गुड़वा में पत्नी ने शराब पीने से रोका, गुस्साए पति ने पीटकर किया लहूलुहान, पुलिस ने CHC में भर्ती कराया
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बाल्मीक नगर पूर्वी में गुरुवार रात 11बजे शराब के नशे में पहुचे पति को उसकी पत्नी अर्चना पत्नी पुरन ने शराब न पीने की मना किया, नाराज पति पूरन ने सटरिंग की लकड़ी से उसे पीटना चालू कर दिया,लहूलुहान पीड़िता ने उसे अब मर जाने की बात कही,तब वह घर का दरवाजा खोल कर बाहर भाग गया,पीड़िता ने आप बीती पुलिस को बताई,जहां उसे CHC में भर्ती करवाया है।