मोतिहारी: मलाही पुलिस ने तेजपुरवा कुर्मी टोला से 3 बाइकों के साथ तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा
मलाही पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेजपुरवा कुर्मी टोला गांव से तीन बाईक के साथ तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने करवाई किया है। थाना अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि तीनों बाइक पर मोतिहारी एवं बेतिया का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। सत्यापन किया जा रहा है।