मोतिहारी: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव में एक युवक की हत्या कर शव को फेंका, जांच में जुटी पुलिस
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव मे मामा के घर रह रहे एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया। जिसको लेकर हरसिद्धि पुलिस जांच मे जुटी है। मृतक धवही का जगदीश कुमार था। जो हरसिद्धि के लौकरिया मे अपने मामा के घर बचपन से ही रहता था। जगदीश इकलौता बेटा था। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। घटना को लेकर लोगो की भीड़ जुटी है।