नावकोठी: समसा मिडिल स्कूल और प्लस टू स्कूल का शिक्षा उपनिदेशक ने किया दौरा, शैक्षणिक वातावरण का जायजा लिया
नावकोठी प्रखंड के समसा मिडिल स्कूल और प्लस टू स्कूल का निरीक्षण शिक्षा विभाग के उपनिदेशक उर्मिला कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से वे रूबरू हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।