कलान: थाना कलान में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर के कलान थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर नक्शा रोड स्थित सरकारी पानी की टंकी के पास दबिश दी गई। मौके से राजीव उर्फ संजीव (19) निवासी चौरा बगर खेत को पकड़ लिया.