उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आगर-मालवा जिले में आत्मीय स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का शनिवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय रेस्ट हाउस, आगर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री बाबूलाल यादव, श्री भैरूसिंह चौहान, श्री दिलीप सकलेचा, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, श्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026