बोध गया: बोधगया प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद ने दिया एकदिवसीय धरना, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे बोधगया प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, भ्रष्टाचार तथा गिरती कानून व्यवस्था जैसे जनसरोकार के मुद्दों को उठाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।