बौंसी: झपनिया गांव में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा
Bausi, Banka | Mar 8, 2026 बौंसी प्रखंड क्षेत्र के झपनिया गांव में रविवार करीब 12 बजे सात दिवसीय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा पापहरनी सरोवर से जल भरकर आयोजन स्थल तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।