पटना–गया रेलखंड पर आरपीएफ द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया। जहां जांच के दौरान महिला बोगी में यात्रा कर रहे 11 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है।