मखदुमपुर: जय विगहा-पतियमा पुल 10 वर्षों से टूटा, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
जहानाबाद जिले के जय विगहा–पतियमा पुल पिछले लगभग 10 वर्षों से टूटा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल जहानाबाद जिले के मखदुमपुर और रतनी प्रखंड के साथ-साथ गया जिले के बेलागंज एवं टेकारी क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क पथ है।उक्त जानकारी ग्रामीणों ने रविवार के दिन 4 बजे दी।