अकलतरा: पूर्व विधायक सौरभ सिंह के प्रयास से अकलतरा में खुलेगा FCI का गोदाम
अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के प्रयास से अकलतरा में एक सर्वसुविधायुक्त सेंट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का गोडाउन खुलने वाला है। सौरभ सिंह कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार लगातार छत्तीसगढ के विकास के लिए तत्पर है। अकलतरा उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि भी है। वे यहां के हित के लिए जो भी हो सकेगा करने का प्रयास करेंगे।