डुमरी: दो साल बाद भी अधूरा सपना, पक्के घर के इंतज़ार में बुजुर्ग महिला सुखनी की गुहार
Dumri, Gumla | Apr 27, 2026 सरकारी आवास योजना के तहत स्वीकृत घर का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से एक बुजुर्ग महिला पिछले करीब दो वर्षों से अधूरे मकान में रहने को मजबूर हैं। जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुक पक्ष द्वारा बताया गया कि डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के लुचुथपात गांव निवासी बुजुर्ग महिला सुखनी का आवास निर्माण कार्य वर्ष दो हजार तेइस-चौबीस के आसपास शुरू हुआ