बिहार: बिहार शरीफ सदर अस्पताल के गेट पर एएनएम की छात्रा बेहोश होकर गिरी
Bihar, Nalanda | Dec 22, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल के गेट के पास एक एएनएम की छात्रा रविवार की दोपहर 12:15 बजे अचानक वेहोश होकर सड़क पर गिर गई। आननं फ़ानन में सिक्युरिटी गार्ड द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। छात्रा अंजली कुमारी के के यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है और सदर अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आई थी ।