बिहार: बैगन बाद मोहल्ला में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जाँच
Bihar, Nalanda | Dec 22, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के बैगन बाद मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में गोखुलपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह उर्फ नवीन कुमार के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य राज उर्फ अभिराज की हुई मौत। इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया कि बैगन बाद मोहल्ला में किराए के मकान में आदित्य राज उर्फ अभिराज रहता था। पढ़ाई और कुछ बिजनेस भी करता था।