बिजौलिया: 13 मई को बिजौलिया में होगा विशाल रक्तदान महाशिविर, 3000 यूनिट का लक्ष्य
बिजौलिया में 13 मई को विवेक सुषमा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान महाशिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर स्वर्गीय विवेक धाकड़ की स्मृति में आयोजित हो रहा है। “अबकी बार तीन हजार पार” के संकल्प के साथ इस बार 3000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। ट्रस्ट द्वारा अब तक 18 हजार यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा चुकी है। आयोजन