अरवल: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल और परासी थानों ने लावारिस वाहन उनके मालिकों को सौंपे
Arwal, Arwal | May 21, 2025 पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार अरवल थाना एवं परासी थाना द्वारा थाना परिसर में सनहा में दर्ज लावारिस वाहनों की विधिवत पहचान की गई। प्रक्रिया के तहत सभी वाहनों का पंचनामा तैयार कर सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से जनता में भरोसा बढ़ा है और कानून व्यवस्था में पारदर्शिता आई है।