अरवल: रेलवे संघर्ष समिति के मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में केयाल व बम्भई पंचायत में पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान
Arwal, Arwal | May 21, 2025 बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल परियोजना के शीघ्र निर्माण हेतु रेलवे संघर्ष समिति द्वारा केयाल और बम्भई पंचायत में विशेष पोस्टकार्ड और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजे, जिसमें जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। इस जन अभियान में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।