अरवल: सुमेरा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, जल संकट और रोजगार की मांग उठी
Arwal, Arwal | May 21, 2025 सदर प्रखंड के सुमेरा गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने नल-जल योजना के तहत नियमित जल आपूर्ति की मांग उठाई। गर्मी में चापाकल भी सूखने लगे हैं, जिससे जल संकट गहरा गया है। गांव की गलियों में जल निकासी हेतु नाली निर्माण की जरूरत भी बताई गई। महिलाओं ने स्थानीय रोजगार की मांग के साथ जीविका, कन्या उत्थान, साइकिल जैसी सरकारी योजनाओं की सराहना की गई