बालोद: सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों का तत्काल निराकरण करें, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Balod, Balod | Jun 30, 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र और शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले समय-सीमा की बैठक से पहले सभी विभाग अपने लंबित प्रकरणों का निपटारा करें।