फूलपुुर: निमहरा रोड के पास गैरेज में खड़ी गाड़ी में संदिग्ध हालात में लगी आग
निमहरा रोड के पास गैरेज में खड़ी गाड़ी में अज्ञात कारण से लगी आग।सैदाबाद चौकी क्षेत्र के निमहरा रोड के पास एक गैरेज में खड़ी गाड़ी में बुधवार सुबह लगभग 04 बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई,आग की चपेट में आने से गाड़ी जल गई।वही घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सैदाबाद प्रीत पांडेय मामले की जांच पड़ताल में जुटे।