हुज़ूर: भोपाल के दामखेड़ा कोलार में बस ड्राइवर की सांप के काटने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Oct 13, 2024 भोपाल में सांप के काटने से बस ड्राइवर की मौत हो गई।शनिवार देर रात जब सोते समय उन्हें सांप ने काटा, तब वे नींद से उठे और सांप को मरोड़कर मार डाला। इसके बाद दोबारा सो गए। पत्नी ने इस पूरे घटनाक्रम को देखा और पड़ोसियों को आवाज दी। हमीदिया अस्पताल में रविवार सुबह बस ड्राइवर की मौत हो गई। शव का पीएम कराया गया है| मामले की जांच की जा रही है|