हुज़ूर: भोपाल के वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
Huzur, Bhopal | Oct 13, 2024 भोपाल के अशोका गार्डन में स्थित वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है।महिला की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।