हुज़ूर: मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश, भोपाल के मौसम वैज्ञानिक बीएस यादव का बयान
Huzur, Bhopal | Oct 13, 2024 मध्यप्रदेश में रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बारिश हो सकती है। अगले 3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। रतलाम और आगर मालवा में सुबह से तेज बारिश हो रही है। उज्जैन और गुना में भी सुबह पानी गिरा। धार जिले के मनावर में देर रात करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई।