टीकमगढ़: जिला चिकित्सालय: टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत: जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई यह घटना टीकमगढ़ झांसी हाईवे पर दिगौड़ा के पास हुई। पुलिस के अनुसार,तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध महिला नन्ही बाई कुशवाहा की मौत हो गई हादसे में कार मे सवार चार लोग घायल हैं रविवार को सुबह 11 वजे जिला अस्पताल में पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।