हनुमानगढ़: किसानों ने भरी हुंकार, कलक्ट्रेट पर महापंचायत में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, MSP पर पूरा गेहूं खरीदने की मांग
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने और जिले के किसानों की समस्त उपज की खरीद सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष महापंचायत की। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, मजदूर और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।