हज़ारीबाग: हजारीबाग के सिजुआ बिरहोर टोला में बिजली विभाग के इंजीनियरों ने गरीबों को कंबल बांटे
हजारीबाग बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता हजारीबाग की पहल पर विभाग के इंजीनियरों द्वारा गरीबों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज शुक्रवार 4 बजे किया गया। इस क्रम में सिजुआ बिरहोर टोला खम्भावा टाटीझरिया बिरहोर टोला, जरगा बिरहोर टोला में बिजली विभाग हजारीबाग के द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।