सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ कस्बे में लक्ष्य फाउंडेशन ने बिना पिता की बेटी की शादी के लिए ₹2 लाख की सहायता दी
सिकंदरा राऊ की रहने वाली युवती की 24 अप्रैल को शादी है। वही बेटी के पिता का 2 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है जिससे परिवार काफी चिंतित था। लक्ष्य फाउंडेशन के पदाधिकारीयों को हुई तो वह मदद के लिए आगे आए और उनके द्वारा परिवार के यहां पहुंचकर बेटी को शादी के लिए दो लाख रुपए का चेक सौंपा है। ₹200000 की मदद पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।