करायपरसुराय: बाजार में आज से नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित, सिर्फ कलर कोडिंग वाले ऑटो चलेंगे
नगर में लगातार बढ़ रहे जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने 15 मई से नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बाजार क्षेत्र में बसों और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर ड्रॉप गेट भी बनाए गए हैं।प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर ड्रॉप गेट स्थापित